Pages

Wednesday, August 24, 2016

हां मैं हिन्दू हूँ...

संघियों मैं हिन्दू हूँ बाकायदा हिन्दू हूँ, स्वामी विवेकानंद वाला हिन्दू हूँ, आदर्शो के लिए और बुराई से लड़ने के लिए राजपाट छोड़ देने वाले राम वाला हिन्दू हूँ, न्याय के लिए भारत को महाभारत बना देने वाले कृष्ण वाला हिन्दू हूँ., सभी को अपनाने वाले कृष्ण वाला हिन्दू हूँ, गरीब गुरबा सभी को साथ रखने वाले शिव वाला हिन्दू हूँ, सैकड़ो साल तमाम तरह की गुलामी के बाद भी सर उठा कर खड़े रहने और न मिटने वाला हिन्दू हूँ, हाँ मैं हिन्दू हूँ पर ----संघियों मैं तुम्हारे जैसा हिन्दू नहीं हूँ | मैं हिन्दुओ को मिलावट का जहर खिलने वाला हिन्दू नहीं हूँ,, मैं हिन्दुओ से मुनाफाखोरी और जमाखोरी करने वाला हिन्दू नहीं हूँ ,,, महान संघियों मेरे लहू से सभी कौमो की जान बाख जाती है मैं लाल खून वाला हिन्दू हूँ,,, मेरा खून केसरियां नहीं है संघियों और हरा भी नहीं है |
मैं सबको अपनाने वाला हिन्दू हूँ ,मैं प्यार बांटने वाला हिन्दू हूँ ,,हाँ मैं तुम्हारी तरह नफ़रत नहीं कर सकता संघियों पर मैं हिन्दू हूँ , हाँ मैं हिन्दू हूँ और इंसान होते हुए ही हिन्दू हूँ |

मैं तुम्हारी तरह जेहादी नहीं हूँ,, मैं तुम्हारी तरह दीवारे खड़ी करने वाला नहीं हूँ, मैं तुम्हारी तरह इस्राइल और फिलिस्तीन नहीं बनाना चाहता हूँ हिंदुस्तान को, मैं नामीबिया नहीं बनाना चाहता हूँ हिन्दुस्तान को | मैं हिंदुस्तान को वही बनाये रखना चाहता हूँ जहा आज़ादी की लड़ाई हो या सीमा के बाहर या अन्दर युद्ध और आपदा हो तो पूरा हिंदुस्तान साथ खड़ा होता है मैं तुम्हारी तरह वो हिंदुस्तान नहीं बनना चाहता हूँ जिसमे खानों में बंटा हो देश और समाज |

हम मैं एलान करता हूँ की मैं सच्चा हिन्दू हूँ | तुम कर सको तो बेदखल कर दो मुझे हिन्दू जमात से या हिन्दुस्तान से नकली हिन्दुओ पर मैं अंगद के पैर की तरह मजबूती से अपनी इंसानियत की जमीन पर खड़ा हुआ हिन्दू हूँ |

हम मैं ही असली हिन्दू हूँ संघियों |